logo

नाबालिग से कई दिनों से तक रेप करते रहे 13 लोग, पुलिस का खतरा मंडराया तो 200 देकर छोड़ दिया

rape8.jpeg

द फॉलोअप डेस्क 

आंध्र प्रदेश के विशाखापतनम में एक नाबालिग के साथ उसके दोस्त ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर कई दिनों तक गैंग रेप किया। इसके बाद जब पुलिस की पकड़ में आने का खतरा मंडराने लगा तो आरोपियों ने लड़की को 200 रुपये देकर जाने को कहा और राज खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी चल रही है। पुलिस ने बताया है कि लड़की कुछ ही दिनों पहले ओडिशा से विशाखापतनम आय़ी थी और घरों में नौकरानी का काम करती थी। पीड़िता नाबालिग को मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। 

आरोपियों को भेजा गया न्यायिक हिरासत में 

विशाखापतनम पुलिस ने बताया है कि लड़की के साथ कम से कम 13 लोगों ने गैंग रेप किया है। इनमें से 11 को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। कहा कि पीड़िता ने एक बार भागने की भी कोशिश की। लेकिन आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। घटना के बारे में किसी को नहीं बताने के लिए धमकी दी। इस बीच लड़की को एक स्थानीय लॉज में रखा गया। आसपास पुलिस की गश्त देखकर आरोपी डर गये और लड़की को 200 रुपये देकर छोड़ दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की 17 दिसंबर से लापता थी। नाबालिग के पिता ने इस बाबत थाने में रपट भी लिखवाई। 25 दिसंबर को नाबालिग को आरोपियों ने पुलिस के डर से छोड़ दिया। इसी दिन लड़की को पुलिस ने बरामद कर लिया। 

6 दिन बाद लड़की ने घटना के बारे में बताया 

पुलिस ने बताया कि बरामदगी के समय नाबालिग लड़की काफी डरी हुई थी। उसने छह दिनों तो लगातार पूछताछ के बाद भी पुलिस को कुछ नहीं बताया। 31 दिसंबर को जब उसकी हालत कुछ सामान्य हुई तो घटना के बारे में बताया। लड़की ने बताया कि वो छुट्टी के दिन शहर के आरके बीच पर गयी थी। वहीं उसकी मुलाकात पहले से परिचित एक युवक से हुई। युवक ने उसे कुछ फोटोग्राफर्स से मिलवाया। सभी मिलकर उसे बहलाकर एक लॉज में ले गये और फिर उसके साथ गैंग रेप किया। नाबालिग ने आरोपियों के नाम नागेंद्र, गोपी, हरीश और राजू बताया। इसी के आधाऱ पर पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया। नाबालिग के साथ 22 दिसंबर गैंग रेप किया गया।